फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में 44,111 नए केस, 738 की गई जान

Sat, 03 Jul 2021 10:49 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 44,111 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार कम हुई है, जबकि दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। राहत की बात यह है कि नए मरीजों का आंकड़ा आठ दिन से 50 हजार से कम बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44,111 नए मरीज मिले हैं और 738 की संक्रमण से जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 44,111 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,02,362 हो गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 फीसदी हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 738 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या कुल बढ़कर 4,01,050 हो गई। इससे एक दिन पहले यानी कि शुक्रवार को देश में कोरोना 46, 000 से ज्यादा नए मामले सामने आए और 853 मरीजों की मौत हुई। 




एक्टिव केस 4 लाख के पार
मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 57,477 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,01,050 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.72 प्रतिशत है। 
विज्ञापन


टीकाकरण: अब तक 34.46 वैक्सीन लगाईं गईं
मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक  34,46,11,291 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 

ऐसे बढ़ा मरीजों का ग्राफ 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर  को 50 लाख, 28 सितंबर  को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें