तमिलनाडु के थेनी में श्रीलंका से लौटने के बाद कोरोना वायरस के चलते पास के एक गांव स्थित अपने घर में पृथक रखा गया एक युवक निर्वस्त्र बाहर भागा और पड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय एक महिला को बुरी तरह काट लिया, जिसकी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। शनिवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आदमी को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया है।