कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन सात शहरों में रेस्तरां बैठकर खाने पर पाबंदी लगा दी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खारगौन और रतलाम में लोग रेस्तरां में बैठकर खाना नहीं खा सकेंगे। हालांकि, यहां खाना पैक कराने और होम डिलीवरी के लिए रेस्तरां खुले रहेंगे। वहीं जिन जिलों में 20 से अधिक कोरोना मामले हैं, वहां शादी समारोह में 50 औ शव यात्रा में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने पर पाबंदी लगा दी गई है।
शिवराज सरकार के अधिकारी ने जानकारी दी कि शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। आने वाले त्योहार शब-ए-बारात, ईस्टर और होली खेलने के दौरान ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर भी त्योहार मनाने पर भी पाबंदी लागू है।