देश में अभी स्थानीय संक्रमण का चरण है, यानी यह अभी दूसरे चरण में ही है। अगर यह सामुदायिक प्रसार के चरण तक पहुंचता है, तो स्वास्थ्य मंत्रालय इसे स्वीकार करेगा और इस बारे में देश को बताएगा। -लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय
दुनिया से बेहतर स्थिति
स्वास्थ्य सचिव ने कहा, हमने सामाजिक दूरी के नियम और लॉकडाउन का सही तरीके से प्रयोग किया है। दूसरे देशों में एक व्यक्ति ने सौ या ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है। हमें उस स्थिति से बचना है।
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को तीन माह तक बढ़ाने संबंधी रिपोर्टों को केंद्र सरकार ने अफवाह बताया है। सरकार ने कहा कि लॉकडाउन को तय सीमा से आगे बढ़ाने की योजना नहीं है।
कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने सोमवार को कहा, मीडिया, सोशल मीडिया जैसे माध्यमों में लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के बाद इसे आगे बढ़ाने का दावा किया जा रहा है। मैं इस तरह के दावों वाली खबरें देखकर हैरान हूं।