फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार के संकेत: दिल्ली में कोरोना के 11684 केस, तो महाराष्ट्र में मिले 39207 नए मामले, जानिए कैसा है देश भर का हाल

Tue, 18 Jan 2022 09:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले दो दिन से देश में कोरोना के दैनिक मामलों में तो कमी दर्ज की गई है लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण की रफ्तार में इजाफा देखने को मिला है। देश में कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर अब 14.43 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार में एक बार फिर तेजी के बाद पिछले दो दिनों से स्थिति में कुछ सुधार देखा गया है। दो दिन से लगातार कोरोना महामारी के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल दो लाख 38 हजार 18 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


यह आंकड़ा सोमवार को मिले मामलों से लगभग 20 हजार कम है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में एक लाख 57 हजार 421 संक्रमित ठीक हुए हैं तो 310 की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 17 लाख 26 हजार 628 हो गई है। 

दिल्ली में मिले 11684 नए मामले, 38 संक्रमितों की मौत
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज सामने आने वाले कोरोना के नए मामलों की संख्या 11,684 रही और 38 संक्रमितों की मौत हुई। यहां सकारात्मकता दर अब 22.47 फीसदी पर पहुंच गई है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 78,112 हो गई है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 32907 केस, ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 39,207 मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 38,824 मरीज ठीक हुए और 53 संक्रमितों की जान चली गई। प्रदेश में कोविड के सक्रिय मामलों का आंकड़ा अब दो लाख 67 हजार 659 हो गया है। महाराष्ट्र में मंगलवार को ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया।

24 घंटों में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के 8891 नए मामले
उधर, कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 8891 नए मामलों की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले की तुलना में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण में 8.31 फीसदी की तेजी आई है। पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बना ओमिक्रॉन भारत के सभी राज्यों में पहुंच चुका है।

केरल में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के 63 नए मामले
केरल में ओमिक्रॉन संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या 591 हो गई है। नए मरीजों में से चार का संबंध तमिलनाडु से है, जो विभिन्न देशों से केरल आए हैं। 36 कम जोखिम वाले और नौ उच्च जोखिम वाले देशों से आए हैं। नौ लोग इनके संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें