फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : महाराष्ट्र तीसरे चरण की ओर, मंत्री ने चेताया भीड़ कम न हुई तो कर देंगे लॉकडाउन

Sun, 22 Mar 2020 02:06 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देशभर में जानलेवा कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 11 नए मामले सामने आने के बाद कुल 63 मरीज मिल चुके हैं। उधर, औरंगाबाद में 800 से ज्यादा लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। इनमें से ज्यादातर स्थानीय कॉलेज के छात्र हैं, जहां एक प्रोफेसर के कोरोना के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना का असर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को बताया, मुंबई में दस और पुणे में एक नया मरीज मिला है। इनमें से सात को कस्तूरबा अस्पताल, एक-एक को नानावती अस्पताल, सैफी अस्पताल और रिलायंस अस्पताल, जबकि पुणे के मरीज को नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोपे ने राज्य में तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या पर चिंता जताते हुए लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल न करने की अपील की है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 11 में आठ मरीज विदेश से लौटे हैं, जबकि तीन उनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए। विदेश से आने वाले लोगों की वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मैं लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल न करने की अपील करता हूं। अगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़ कम नहीं होती है तो हमें शटडाउन करना पड़ेगा। हम लोग अभी दूसरे चरण में हैं और तीसरे की ओर बढ़ रहे हैं। अगर लोग सहयोग नहीं करते हैं तो हम कड़े कदम उठाएंगे।  

विदेश यात्रा की जानकारी छुपाने पर दपंती पर केस

इस बीच, महाराष्ट्र के जलगांव जिले में विदेश यात्रा की जानकारी छुपाने पर एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दंपती हाल ही में थाईलैंड की यात्रा से लौटा था। राज्य सरकार ने विदेश से लौटे यात्रियों को क्वारंटीन में रखना अनिवार्य किया हुआ है। दंपती के खिलाफ आईपीसी की धाराओं व महामारी नियंत्रण कानून, 1987 के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें