देश में लॉकडाउन के बीच लोगों में अपने घर जाने की होड़ सी लग गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात तेलंगाना में बड़ी दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार शमशाबाद में लॉरी और मिनी ट्रक की टक्कर के बाद पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल हो गए हैं।घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि मिनी-ट्रक 30 लोगों को लेकर रायचूर, कर्नाटक जा रहा था और इसी दौरान यह घटना हुई। शमशाबाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर आर वेंकटेश ने बताया कि मिनी-ट्रक में यात्रा करने वाले लोग सड़क निर्माण श्रमिक और मजदूर थे और ये सभी तेलंगाना के सूर्यपेट से अपने घर कर्नाटक के रायचूर जिले जा रहे थे।