फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: दक्षिण मुंबई अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन की मौत, पोते से संक्रमण की आशंका

Sat, 28 Mar 2020 02:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल के 85 वर्षीय ह्रदय रोग सर्जन की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण गुरुवार सुबह मृत्यु हो गई। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ चिकित्सक को उनके पोते से संक्रमण होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया गया कि दो हफ्ते पहले 12 मार्च को चिकित्सक का पोता यूनाइटेड किंगडम से लौटा था। लेकिन परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती करने की जगह घर में ही क्वारंटीन कर दिया। 

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ सर्जन के 52 वर्षीय बेटे जो दिल के विशेषज्ञ भी हैं उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दो अन्य सदस्य एवं एक महिला सहायिका अपना टेस्ट करवाने गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर अपने परिवार के साथ दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में एक अपार्टमेंट परिसर में रहते थे। मृत डॉक्टर का पोता जो कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड किंगडम गया था और वहां कोरोना वायरस के प्रकोप बढ़ने के बाद भारत लौट आया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने कहा कि हवाई अड्डे पर उन्हें चिकित्सक के पोते के संक्रमित होने का संदेह था लेकिन उनका परिवार अधिकारियों को समझाने में कामयाब रहा कि उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाए क्योंकि उनके पिता और दादा वरिष्ठ चिकित्सक हैं और उनके इलाज का ध्यान रखेंगे।

इसके बाद परिवार ने शख्स को घर पर ही क्वारंटीन करके रखा और उसे दवाइयां दीं, लेकिन आखिरकार दादा संक्रमण के शिकार हो ही गए। बुधवार को, उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने संक्रमण की पुष्टि कर दी और उपचार के दौरान उन्होंने देर रात  दम तोड़ दिया। पुलिस अब परिवार के हर सदस्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें