राजस्थान में आज रात 8.30 बजे तक कोरोना के 632 मामले सामने आए और 9 की मौत हुई है। कुल मामले बढ़कर 20164 हुए, अबतक 456 की मौत।
केरल सरकार ने राज्य में कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन एक साल तक के लिए लागू कर दी है। इनमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, शादी और ऐसे समारोहों में सीमित लोगों जैसी पाबंदियां शामिल हैं। अगर सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहना है तो ऐसे व्यक्ति पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि केरल में 5 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और यहां संक्रमण से अब तक 26 लोगों की जान गई है।
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 15 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही इस महामारी के मामले बढ़कर 695 हो गये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदनेरा 89 मामलों के साथ सूची में सबसे आगे है जबकि अशोकनगर में 32 तथा सबनपुरा में 17 मामले हैं।
केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 225 नए मामले सामने आए, जिसमें राज्य में सेना की एक इकाई के सात जवान भी शामिल हैं। इस तरह, राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ कर अब 5,429 हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 240 मामले सामने आए थे।
संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 117 मामले विदेशों से लौटे लोगों के हैं, 57 मामले अन्य राज्यों से लौटे लोगों के हैं, वहीं 38 मामले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों के हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोविड-19 से 17 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे के अनुसार, प्रशासन को 411 नमूनों के नतीजे मिले और उनमें से 17 संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए इन सभी लोगों को बेगराजपुर के अस्पताल में ले जाया जा रहा है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान दो और लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 90 हो गई है। वहीं, इस अवधि में 404 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ रविवार को प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,860 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर जिले में दो लोगों की मौत की मौत हुई जिन्हें मिलाकर अबतक तक राज्य में 90 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 895 नए मामले सामने आए, 21 और मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 757 हुई : स्वास्थ्य विभाग
महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 6,555 मामले सामने आए और 151 मौतें हुईं। राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,06,619 है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 8,822 है। कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 86,040 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार मथुरा के प्रसिद्ध गुरु पूर्णिमा मेले का आयोजन नहीं किया गया। मंदिर परिसर के अंदर ही सभी रीति रिवाज पूरे किए गए।
केरल में आज कोरोना वायरस के 225 नए मामले सामने आए हैं, केरल में अब कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 2,228 है। अब तक कुल 3,174 मरीज़ कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं: केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के.शैलजा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण जो कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे और जिनके साथ पिछले सप्ताह एक समारोह में मंच साझा करने वाले उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट रविवार को आई जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शिक्षण अस्पतालों में कार्यरत 48 डॉक्टरों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोई सुरक्षा प्रावधान न होने का हवाला देते हुए रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिससे कोविड-19 के खिलाफ जंग में देश की कोशिशों को झटका लगा है। पाकिस्तान में अब तक 2,28,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 4,700 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 48 डॉक्टरों ने सरकारी शिक्षण अस्पतालों में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। इनमें से अधिकतर चिकित्सक युवा हैं।
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 3124 पहुंची। रिकवरी रेट 80.79 फीसदी पहुंचा।
केंद्र सरकार ने कहा, कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 409082 पहुंची, रिकवरी रेट 60.77 पहुंचा।
दिल्ली में आज कोरोना वायरस से 63 की मौत, 2244 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों का कुल आंकड़ा 99444 पहुंचा। 71339 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं। 25038 सक्रिय मामले हैं।
हैदराबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित अधेड़ उम्र की एक डॉक्टर ने एक अस्पताल प्रबंधन पर चिकित्सा बिल का भुगतान न करने को लेकर उन्हें रोककर रखने का आरोप लगाया है। महिला ज्वर अस्पताल में नगर सहायक चिकित्सक हैं। वह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित रूप से एक अस्पताल पर एक दिन के इलाज के लिए 1.15 लाख रुपये का बिल बनाकर अधिक पैसा वसूलने का आरोप लगाती दिख रही हैं। इसके अलावा उनका दावा है कि उन्हें उचित चिकित्सा मुहैया कराए बिना छुट्टी दे दी गई। वीडियो में डॉक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह घर पर ही अपना इलाज कर रही हैं और उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है।
वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच 11 जुलाई से 19 जुलाई, 2020 तक 36 फ्लाइट चलाएगा: एयर इंडिया
हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 1,048 है जिसमें 309 सक्रिय मामले और 715 ठीक हो चुके मामले शामिल हैं। राज्य में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा नौ है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर रविवार को चिंता जाहिर की है. क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करने के बाद राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने राज्य सरकार से जरूरत पड़ने पर क्षेत्र में अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मियों को उपलब्ध कराने को कहा।
हरियाणा के भिवानी जिले में कोरोना के 17 नए मामले दर्ज। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 496 हो गई है।
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक ईरान में एक दिन में कोरोना महामारी के सर्वाधिक 163 मामले दर्ज।
पिछले 24 घंटे में उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,155 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 18,761 लोग कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। कुल मौतों की संख्या 785 है। कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 8,161 है। कल प्रदेश में 29,117 टेस्ट किए गए: अवनीश अवस्थी,अपर मुख्य सचिव गृह
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के सात नए मामले दर्ज, संक्रमितों की कुल संख्या 259 पहुंची।
अमेरिका में पिछले चार दिन में पहली बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 50,000 से कम रही।
दिल्ली: देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक कल से लोगों के लिए खुल रहे हैं। इसके लिए राजधानी में स्थित सफदरजंग मकबरे में सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्कैनिंग के लिए जरूरी तैयारियां की गई हैं।
पंजाब के लुधियाना सेंट्रल जेल में 26 कैदियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें जेल में एक अलग बैरक में रखा गया है: लुधियाना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार बग्गा
आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में 18 लोग संक्रमित। अब यहां कुल 151 सक्रिय मामले हो गए हैं, हालांकि अब तक 270 लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं: आईटीबीपी
कल कुलगाम के अर्रे गांव में मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के दौरान उनके नमूने एकत्र किए गए हैं: जम्मू और कश्मीर पुलिस
1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी और पूर्व विधायक महेंद्र यादव का कल एक अस्पताल में निधन हो गया, उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। वह पहले मंडोली जेल में बंद थे और 10 साल की सजा काट रहे थे: संदीप गोयल, दिल्ली महानिदेशक (जेल)
दक्षिण कोरिया में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 60 से अधिक नए मामले आए और अब देश में संक्रमण ग्रेटर सियोल क्षेत्र के बाहर भी फैलता जा रहा है। कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 13,091 पर पहुंच गई है, जिनमें से 283 लोगों की मौत हो चुकी है।
एजेंसी का कहना है कि नए 61 मामलों में से 43 लोग स्थानीय संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं जबकि 18 लोग विदेशों से लौटे हैं। 43 में से 41 मामले घनी आबादी वाले सियोल मेट्रोपोलिटन इलाके से सामने आए हैं,जबकि दो मामले दाजियोन और ग्वांग्झू के हैं।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 18,697 हो गई है। जिसमें से 10,043 सक्रिय मामले हैं और 8,422 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना से 232 लोगों की मौत हो चुकी है।
आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 998 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है।
जी सतीश रेड्डी ने कहा कि 'डीआरडीओ ने कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए अब तक 70 'मेड इन इंडिया' उत्पादों का निर्माण किया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम हर महीने करीब 25,000 वेंटिलेटर का निर्माण कर सकते हैं। हम उन्हें निर्यात करने के लिए भी तैयार हैं।'
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 4 जुलाई तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 97,89,066 है। जिनमें से 2,48,934 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24,850 नए मामले सामने आए हैं और 613 लोगों की मौत हुई है।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने छतरपुर स्थित राधा स्वामी ब्यास में 10,000 बिस्तरों वाले सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल का दौरा किया।
दिल्ली छावनी में डीआरडीओ ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड-19 अस्पताल बनाया है। इस अस्थाई अस्पताल का ढांचा 11 दिनों में बनाया गया है और इसमें 1,000 बेड होंगे, जिनमें से 250 आईसीयू बेड होंगे। डीआरडीओ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'पिछले हफ्ते रोज करीब 2300 मरीज सामने आ रहे थे, लेकिन अस्पताल में मरीजों की संख्या 6200 से घटकर 5300 हो गई। आज दिल्ली में 9900 कोरोना बेड खाली हैं।'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'दिल्ली में अब कम से कम लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ रही है। ज्यादातर लोग घर पर ही ठीक हो रहे हैं।
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की वजह से ब्राजील में 1,111 लोगों की मौत हुई है जबकि अमेरिका में 254 लोगों की मौत हुई है।
दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख हो गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से अब तक दुनिया भर में 5.33 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 64.39 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी है।
दिल्ली में कोरोना महामारी के बीच बड़ी संख्या में लोग ओखला सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां सामाजिक दूरी के नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है।
चीन में कोरोना वायरस के आठ नए मामले सामने आए हैं।