बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 709 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15,039 हो गई है।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, नीति आयोग के सदस्य, कैबिनेट सचिव और केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
तमिलनाडु में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों और चेन्नई कॉरपोरेशन के स्वयंसेवकों ने चेन्नई के टोंडियारपेट नेताजी नगर मार्केट इलाके में 'अवॉइड फियर: कोरोना अवेयरनेस रैली' का आयोजन किया।
ओडिशा में कोरोना से आज पांच मरीजों की मौत हुई हैं। जिसमें से गंजम में दो, कटक, पुरी और भुवनेश्वर में एक-एक की मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की वजह से लखनऊ शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है।