कोरोना काल में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोरोना की चपेट में आने के बाद ऐसी कई शिकायतें सामने आई कि लोग नकारात्मक सोचने लग जाते हैं, धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगते हैं, इससे वायरस को और ज्यादा संक्रमण फैलाने की शक्ति मिलती है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप पहले अपनी सेहत दुरुस्त रखें और सकारात्मक सोच का आदान-प्रदान करें। अब सवाल खड़ा होता है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद खुद को सकारात्मक कैसे रखा जाए और कैसे एहतियात बरता जाए कि किसी दूसरे को कोरोना ना फैले। ऐसे में आज अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर विशेषज्ञ आपको बता रहे हैं कि सेहत अगर संग है तो किसी भी जंग को जीता जा सकता है। विशेषज्ञ रोज शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करते हैं। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं।
इस विषय पर होगी लाइव चर्चा
31 मई यानी आज शाम सेहत है संग तो जीतेंगे हर जंग, इस विषय पर चर्चा हो रही है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर आज हो रही चर्चा में विशेषज्ञ जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान हमारे एक्सपर्ट्स आपके सवालों के जवाब देंगे।
लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू
बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के तरीके जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो।
ऐसा है कोरोना का हाल
गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान कई मरीजों की जान गई है। हालांकि अब दूसरी लहर की पीक जा चुकी है लेकिन फिर भी दैनिक मौतों का आंकड़ा तीन हजार के ऊपर ही बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों में तो गिरावट हुई ही है लेकिन मौत का आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। हालांकि सरकार की ओर से लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है।