नवदीप ने सोशल मीडिया ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो के साथ लिखा है, "डर को महसूस करने के लिए मेरी बाइक पर मेरे साथ चलो।" नवदीन ने अपने पोस्ट में मोटरसाइकिल ब्रांड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया है।
यह वीडियो बहुत ही कम समय में वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक 1,500 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है और इसे 3.70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर नवदीप के कई फैंस ने कमेंट किए हैं। कुछ ने बताया कि मोटरसाइकिल के पिछले हिस्से से धूल उड़ रही है, जबकि कुछ ने वीडियो पर नकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर की है।
नवदीप सैनी अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। उनके साहस के लिए क्रिकेट जगत ने उनकी सराहना की, क्योंकि सैनी ने जनवरी में ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन चोटिल होने के बावजूद गाबा में गेंदबाजी करने से पीछे नहीं हटे।
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में नवदीप सैनी के प्रदर्शन से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सैनी को पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ ऑल-न्यू महिंद्रा थार एसयूवी गिफ्ट करने का एलान किया था।
हार्ले-डेविडसन प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाने वाली मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार है। कई सेलिब्रिटी इस ब्रांड की मोटरसाइकिलों के प्रशंसक रहे हैं। क्रिकेटर्स भी इन हस्तियों में शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी उनमें से एक हैं जो मोटरसाइकिल के अपने जुनून और प्रीमियम बाइक के बड़े कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलें धोनी को भी पसंदीदा हैं।