फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल : कोरोना काल में कैसे रखें दिल का ख्याल

Fri, 28 May 2021 02:52 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना काल में कैसे रखें दिल का ख्याल...इस मुद्दे पर विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बचना है तो आपका और आपके परिवार का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी तो है ही लेकिन ये सबसे बड़ी चुनौती भी है। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञ आपको बताएंगे कि कोरोना काल के दौरान आप अपने दिल का ख्याल कैसे कर रख सकते हैं? इसके अलावा वायरस की चपेट में आने पर आप क्या करें, क्या न करें। कौन-कौन सी चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं और कौन सी फायदेमंद हैं। विशेषज्ञ रोज शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन


इस विषय पर होगी लाइव चर्चा
28 मई यानी आज शाम कोरोना काल के दौरान अपने दिल का ख्याल कैसे रखें, इस विषय पर चर्चा होगी। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर आज हो रही चर्चा में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। इस दौरान आईएमएस बीएचयू में कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर ओम शंकर आपके सवालों के जवाब देंगे।



 

लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू

बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के तरीके जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो।
विज्ञापन

ऐसा है कोरोना का हाल

गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान कई मरीजों की जान गई है। हालांकि अब दूसरी लहर की पीक जा चुकी है लेकिन फिर भी दैनिक मौतों का आंकड़ा तीन हजार के ऊपर ही बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों में तो गिरावट हुई ही है लेकिन मौत का आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत देखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें