Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने पिछले कुछ महीनों में भारत में कई नए उत्पाद पेश किए हैं जिनमें बहुप्रतीक्षित Trident middleweight (ट्राइडेंट मिडलवेट) नेकेड रोडस्टर और हाल ही में लॉन्च की गई Triumph Scrambler 900 ( ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 900) और Scrambler 1200 (स्क्रैम्बलर 1200) शामिल हैं। अब कंपनी ने घोषणा की है कि वह नई Speed Twin neo-retro (स्पीड ट्विन नियो-रेट्रो) मॉडल को 1 जून को पेश करेगी। कंपनी ने अगले हफ्ते ग्लोबल डेब्यू से पहले अपनी आनेवाली इस नई मोटरसाइकिल की एक टीजर तस्वीर भी जारी की है।
पहले से बेहतर होगी बाइक
कंपनी के मुताबिक नई स्पीड ट्विन इंजन और टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस के लिहाज से पूरी तरह से अपडेटेड मॉडल होगा। कंपनी का दावा है कि नया स्पीड ट्विन "बेहतर परफॉर्मेंस, बेहतर हैंडलिंग, हायर स्पेसिफिकेशन और यहां तक कि पहले की तुलना में ज्यादा प्रीमियम स्टाइल और डिटेल्स के साथ हर लिहाज में बेहतर होगी।" इसलिए यह माना जाना चाहिए कि नई बाइक अपने पुराने मॉडल की तुलना में कई बदलावों के साथ पेश की जाएगी।
ओवरऑल सिल्हूट
टीजर तस्वीर के अनुसार नई स्पीड ट्विन का बेसिक आर्किटेक्चर पिछले मॉडल की तरह ही होगा। मॉडल का ओवरऑल सिल्हूट ज्यादातर पिछले मॉडल के जैसा ही होगा। हालांकि, बाइक को पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक बनाने और एक नया लुक देने के लिए बॉडी किट में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। बाइक की टीजर तस्वीर से पता चलता है कि यह पहले की तरह मस्कुलर लुक वाले 41 मिमी अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक्स मिलेंगे।
इंजन और पावर
नई स्पीड ट्विन नियो-रेट्रो मॉडल बाइक में 1200 cc इंजन का अपडेटेड वर्जन मिल सकता है। पहले यह इंजन 96 bhp का अधिकमत पावर और 112 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता था। हालांकि नया अपडेटेड इंजन थोड़ा ज्यादा पावरफुल हो सकता है। क्योंकि कंपनी का दावा है कि बाइक में 'हाई परफॉर्मेंस' मिलेगा। हालांकि नई बाइक के इंजन और पावर आउटपुट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी ग्लोबल डेब्यू वाले दिन एक जून को ही सामने आएगी।
कितनी होगी कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक नई स्पीड ट्विन भारत में जल्द लॉन्च होगी और इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 लाख रुपये हो सकती है। इसे पहले वर्ष 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था, लेकिन तब इसे कुछ खास बिक्री नहीं हो पाई थी। हालांकि, बाइक में हुए नए अपडेट के साथ कंपनी को इस बार ग्राहकों से बेहतर रिस्पॉन्स की उम्मीद कर रही है।