फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: भारत में 64 दिन में 100 से एक लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

Tue, 19 May 2020 03:02 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • भारत में 64 दिन में 100 से एक लाख हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
  • अमेरिका, स्पेन और इटली जैसे देशों की तुलना में काफी धीमी गति
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना वायरस के मामले 64 दिन में 100 से एक लाख तक पहुंच गए हैं। अमेरिका, स्पेन और इटली जैसे देशों की तुलना में भारत में मामले काफी धीमी गति से बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय और वर्ल्डमीटर्स से मिले आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 25 दिन में 100 से एक लाख हुए थे, वहीं स्पेन में मामलों को एक लाख होने में 30 दिन लगे थे।

विज्ञापन

 


जर्मनी में 35, इटली में 36, फ्रांस में 39 और ब्रिटेन में 42 दिन में मामले 100 से एक लाख हुए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 134 लोगों की मौत हुई और 4,970 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही देश में मंगलवार को कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 3,163 हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,01,139 हो गए। मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर कोरोना वायरस के 7.1 मामले हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 60 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें