फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 40425 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख के पार

Mon, 20 Jul 2020 03:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शोधकर्ताओं द्वारा किए जा रहे अध्ययन में देश के अंदर कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात सामने आ रही है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल आई है।

विज्ञापन



पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के 40,425 नए मामले सामने आए। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख को पार कर गया है। देश में महज तीन दिन में ही कोविड-19 के मामले 10 लाख से 11 लाख के पार पहुंच गए हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार पांचवे दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी सात लाख से अधिक हो गई है।


सोमवार सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 681 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 27,497 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 11,18,043 हो गए जिनमें से 3,90,459 लोगों का उपचार चल रहा है और 7,00,087 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


24 घंटे में तीन लाख 56 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 19 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,40,47,908 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 2,56,039 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया है।

 


आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 681 लोगों की जान गई उनमें से सबसे अधिक 258 महाराष्ट्र के लोग थे। इसके बाद कर्नाटक में 91, तमिलनाडु में 78, आंध्र प्रदेश में 56, उत्तर प्रदेश में 38, पश्चिम बंगाल में 36, दिल्ली में 31, गुजरात में 20, मध्यप्रदेश में 15, बिहार में नौ, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर में आठ-आठ, राजस्थान तथा तेलंगाना में छह-छह, हरियाणा तथा ओडिशा में पांच-पांच, असम में चार, झारखंड में तीन, केरल में दो और गोवा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

कोविड-19 से अभी तक 27,497 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 11,854 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,628, तमिलनाडु में 2,481, गुजरात में 2,142, कर्नाटक में 1,331, उत्तर प्रदेश में 1,146, पश्चिम बंगाल में 1,112, मध्यप्रदेश में 721, आंध्र प्रदेश में 642, राजस्थान में 559 और तेलंगाना में 415 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में कोविड-19 से 349, पंजाब में 254, जम्मू कश्मीर में 244, बिहार में 217, ओडिशा में 91, असम में 57, उत्तराखंड में 52, झारखंड में 49 और केरल में 42 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से पुदुचेरी में 28, छत्तीसगढ़ में 24, गोवा में 22, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन और मेघालय, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लद्दाख में दो-दो व्यक्ति की मौत हुई। उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 3,10,455 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,70,693, दिल्ली में 1,22,793, कर्नाटक में 63,772, गुजरात में 48,355, उत्तर प्रदेश में 49,247, आंध्र प्रदेश में 49,650 और तेलंगाना में 45,076 मामले सामने आए हैं।

पश्चिम बंगाल में 42,487, राजस्थान में 29,434, हरियाणा में 26,164, बिहार में 26,569, असम में 23,999 और मध्यप्रदेश में 22,600 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ओडिशा में संक्रमण के मामले बढ़कर 17,437, जम्मू-कश्मीर में 13,899 हो गए। केरल में अब तक संक्रमण के 12,480 जबकि पंजाब में 10,100 मामले सामने आए हैं। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535, छत्तीसगढ़ में 5,407, उत्तराखंड में 4,515 , गोवा में 3,657, त्रिपुरा में 2,878, पुदुचेरी में 1,999, मणिपुर में 1,911, हिमाचल प्रदेश में 1,483 और लद्दाख में 1,178 मरीज हैं।

विज्ञापन


नगालैंड में संक्रमण के 988, चंडीगढ़ में 717, अरुणाचल प्रदेश में 740 और दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 605 मामले सामने आए हैं। मेघालय में 450, मिजोरम में 284, सिक्किम में 283 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 203 लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें