फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 11 राज्यों के 43 अस्पतालों ने उठाया एम्स के वीडियो परामर्श कार्यक्रम का लाभ

Mon, 20 Jul 2020 03:20 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में कोरोना के बढ़ते प्रसार के बीच कोविड-19 चिकित्सकीय प्रबंधन पर विभिन्न राज्यों के डॉक्टरों को मार्गदर्शन देने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दूरसंचार-परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका लाभ इस महीने 11 राज्यों के 43 अस्पतालों ने उठाया और आने वाले सप्ताहों में छोटे स्वास्थ्य केंद्रों के आईसीयू के डॉक्टर भी इसका उपयोग कर सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कोविड से होने वाली मौतों की संख्या कम करने के लिए सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों को मजबूती देने के उद्देश्य से इस महीने की शुरुआत में राज्यों के डॉक्टरों के लिए दिल्ली के एम्स ने ‘ई-आईसीयू’ वीडियो परामर्श शुरू किया।

एक वक्तव्य में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक चार सत्र हो चुके हैं जिनमें 11 राज्यों के 43 संस्थानों ने भाग लिया है। वक्तव्य के अनुसार मुंबई के दस, गोवा के तीन, दिल्ली के तीन, गुजरात के तीन और तेलंगाना के दो संस्थानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। आने वाले सप्ताह में वीडियो परामर्श कार्यक्रम को देशभर के छोटे स्वास्थ्य केंद्रों के आईसीयू डॉक्टरों तक पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि वीडियो कांफ्रेंस के जरिए चलाए जा रहे परामर्श का प्रत्येक सत्र डेढ़ से दो घंटे का होता है और इसमें कोविड-19 के मरीजों से संबंधित हर पहलू पर चर्चा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें