चीन के वुहान शहर में पैदा हुआ कोरोना वायरस अभी तक दुनिया के 193 देशों में पहुंच चुका है। सबसे पहले वुहान में कोरोना वायरस के मिलने के कारण इसे वुहान वायरस भी कहा जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण भारत में 32 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में लॉकडाउन कर दिया है। वहीं खबर लिखे जाने तक भारत में कोरोना वायरस पीड़ितों की कुल संख्या 492 पहुंच चुकी है। वहीं अभी तक कोरोना वायरस के कारण भारत में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। आइए इस कोरोना वायरस को आंकड़ों से समझते हैं...