फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना 'पॉजीटिव': अब फैलेगा नहीं बल्कि डरेगा कोरोना, इस वायरस के कहर का होगा खात्मा

Tue, 24 Mar 2020 03:11 PM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : self
विज्ञापन
भारत कोरोना के खतरे में है लेकिन ये खतरा हमारे हौसले जितना बड़ा नहीं है। हमारी लापरवाही कहीं हमारे लिए मुसीबत ना बन जाए उसके लिए कोशिशें चल रही हैं। ये कोशिश हम और आप दोनों ही मिलकर कर रहे हैं। ये हम सब जानते हैं कि कोरोना से लड़ने के लिए हमारे पास दो हथियार हैं, पहला हाथ धोना और दूर रहना। 
विज्ञापन



 

भारत में है जबरदस्त क्षमता
दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन इन्हीं बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO ने भारत से उम्मीदें जताई है। WHO ने कहा है कि भारत ने स्मॉल पॉक्स और पोलियो के उन्मूलन में दुनिया का नेतृत्व किया है और भारत में जबरदस्त क्षमता है। हालांकि आंकड़ों पर ध्यान दें और मौजूदा हालातों को समझें तो कोरोना से संक्रमित करीब 70 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं। यहां तक कि दक्षिण कोरिया में संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है।

दुनिया से भागेगा कोरोना
एंटी कोरोना वैक्सीन के परीक्षण से जुड़ी कईं खबरें आपने देखी थीं जिसमें आपने देखा होगा कि एक संभावित टीके का मानवीय परीक्षण हो चुका है मतलब ये कि एंटी कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए दुनिया भर की 8 वैज्ञानिकों की टीमें लगी हुई हैं हालांकि एक कारगर टीके के लिए 2021 तक का इंतजार करना पड़ेगा यानी साल 2021 में कोरोना भारत ही नहीं दुनिया से भी दूर भागेगा।

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

देश में बना पहला कोरोना टेस्ट किट
अब तक अगर आप ये सोच रहे थे कि बड़ी संख्या में लोगों के कोरोना का टेस्ट कैसे संभव होगा तो अब आपको घबराने की जरुरत नहीं क्योंकि अब इसके लिए पर्याप्त टेस्ट किट मिलेंगे। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए भारत निर्मित पहली टेस्ट किट को मंजूरी दे दी है। दक्षिण कोरिया और सिंगापुर जैसे देश भारत से आगे हैं जिन्होंने कोरोना वायरस के मामलों को टेस्ट किट की मदद से पहचान करने और रोकने में सफलता हासिल की है लेकिन अब ये किट मेक इन इंडिया है। पुणे की फर्म मायलैब को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मायलैब ने एक सप्ताह में 1 लाख किट तैयार करने का वादा किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें