एक-दूसरे पर दोषारोपण से खत्म नहीं होगा कोरोना: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक-दूसरे पर दोषारोपण से कोरोना वायरस खत्म नहीं होने वाला है। दरअसल, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य के कुछ जिलों में कोरोना के तेजी से फैल रहे मामलों के लिए दिल्ली को जिम्मेदार ठहराया था।
विज के इस बयान पर केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि आरोप प्रत्यारोप से बीमारी खत्म नहीं होगी। मैं इस पछड़े में नहीं पड़ना चाहता। देश में कहीं भी कोरोना है तो ये अच्छी बात नहीं है। चाहे वह हरियाणा में हो या दिल्ली में। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने विज के बयान पर कहा, यह सब सिर्फ राजनीति बातें हैं।
अगर हम कह दें कि हमारे यहां विदेश से आने वालों की वजह से कोरोना हुआ है फिर। उन्होंने कहा कि मैं आपको ये भी बता सकता हूं कि हरियाणा के कितने लोग दिल्ली में संक्रमित हैं। हर रोज जो दिल्ली की लिस्ट आती है, उसमें हजार से भी ज्यादा लोग दिल्ली से बाहर के होते हैं।
दिल्ली : 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली में 15 दिनों में 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, 767 ठीक होकर काम पर लौटे। झारखंड में 14 आईपीएस समेत 865 पुलिसकर्मी संक्रमित। इसमें 341 स्वस्थ हुए।
देश में एक दिन के आंकड़ों पर नजर
- 15 से 17 साल की उम्र के 3.5 करोड़ से अधिक किशोरों को मिली पहली खुराक
- 13.13 लाख सैंपल की जांच एक दिन में
- 2,58,089 संक्रमित मिले इस दौरान
- 1,51,740 मरीजों को छुट्टी मिली
- 385 लोगों की मौत दर्ज की गई है