फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: टीका लगवाने वालों में कोरोना वायरस तलाश रहा कोवाक्सिन

Fri, 19 Feb 2021 09:29 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के पहले कोरोना टीके के परीक्षण के परिणाम का इंतजार बढ़ गया है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक के कोवाक्सिन टीके पर अंतिम परीक्षण पूरा होने में अभी और वक्त लग सकता है क्योंकि टीका लगवाने वालों में कोरोना वायरस की तलाश की जा रही है। यानी अंतिम परीक्षण में शामिल लोगों को दो-दो खुराक देने के बाद अब यह देखा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद इन लोगों के शरीर में क्या असर पड़ता है।

विज्ञापन


मुश्किल : कोवाक्सिन के वैज्ञानिक आंकड़े आने का इंतजार बढ़ा
एम्स दिल्ली के मुख्य निरीक्षक डॉ संजय राय का कहना है कि को वापसी का आखिरी परीक्षण पूरा हो चुका है अब जिन लोगों को टीका दिया गया है उनमें वायरस का पता लगाना है।

दोनों खुराक देने के 14 दिन तक लोगों से फोन पर रोजाना पूछा जा रहा है कि उन्हें किसी भी प्रकार की शिकायतें तो नहीं है किसी व्यक्ति की को खासी बुखार या अन्य लक्षण हैं तो उन्हें एम्स बुलाकर आरटी पीसीआर जांच कराएंगे ताकि यह पता चल सके कि उन्हें संक्रमण हुआ है या नहीं।
विज्ञापन


अब समस्या यह है कि कोरोना के मामले कम होते जा रहे हैं। विशेष तौर पर दिल्ली में संक्रमण दर एक फीसदी से भी कम है। जब तक 133 का आंकड़ा पूरा नहीं होता तब तक परीक्षण पूरा नहीं होगा।

133 मामलों का इंतजार हो सकता है लंबा
दिल्ली एम्स की मानें तो ऐसे करीब 123 मामले परीक्षण के लिए चाहिए ताकि यह बताया जा सके कि देश का स्वदेशी टीका लेने के बाद अगर कोई संक्रमित भी हो जाता है तो उसे कितनी राहत मिल पाएगी। हालांकि मुश्किल यह है कि इस समय कोरोना वायरस के मामले नियंत्रित हो रहे हैं।

ऐसे में 133 मामलों का इंतजार लंबा भी हो सकता है। इस माह के पहले सप्ताह में दो खुराक पूरा होने के बाद पिछले 14 दिन में एक भी ऐसा पंजीयन नहीं हुआ जो टीकाकरण के बाद संक्रमित हुआ हो।

डेढ़ माह बाद भी कोवाक्सिन के परीक्षण के नतीजे नहीं 
भारत बायोटेक का टीका कोवाक्सिन अभी परीक्षण की स्थिति में है। ऐसे में इसे लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव ने भी सवाल खड़े करते हुए अपने राज्य में कोवाक्सिन की आपूर्ति नहीं करने की मांग स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से की है। पिछले महीने भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा ईला ने कहा था कि अगले कुछ सप्ताह में तीसरे चरण के परीक्षण सामने होंगे लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें