फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: देश में बीते 24 घंटे में 11919 नए मामले, 470 की मौत, मार्च 2020 के बाद सबसे कम सक्रिय मामले

Thu, 18 Nov 2021 10:10 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Coronavirus Cases India Live Update News: देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,28,762 है। यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 470 लोगों की मौत हो गई है।
 
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,919 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,28,762 है, जो कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 470 लोगों की मौत हो गई जबकि 11,242 लोग ठीक हुए। 11,919 नए मामलों में से केरल से ही 6849 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की मौत हो गई जबकि 6046 लोग ठीक हुए। 

विज्ञापन


ठाणे में कोरोना के 139 नए मामले
महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 139 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,68,042 हो गई। वहीं संक्रमण से दो मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,564 हो गई। ये आंकड़े बुधवार के हैं। जिले में कोरोना से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। उधर, पालघर जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,366 हो गई और मरने वालों की संख्या 3,289 है।

मिजोरम में 570 नए मामले
मिजोरम में कोरोना के 570 नए मामले सामने आए। यहां कुल 1,30,415 हैं। इनमें से सक्रिय मामलों की संख्या 5,616 है। यहां 1,24,332 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं जबकि 467 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें