फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से डराने लगा कोरोना: बीते 24 घंटे में 37000 से अधिक लोग संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

Tue, 04 Jan 2022 09:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं और 124 लोगों की मौत हो गई। इस बीच सक्रिय मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,71,830 हो गई है जो कि चिंताजनक है। 
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोराना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं और 124 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11,007 मरीज स्वस्थ भी हुए। लेकिन इस बीच सक्रिय मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,71,830 हो गई है जो कि चिंताजनक है। देश में दैनिक संक्रमण दर 3.24 फीसदी हो गई है। वहीं अब तक कुल मृतकों की संख्या 4,82,017 हो गई है। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या की बात करें तो 3,43,06,414 हो गई है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 146 करोड़ को पार कर गया है।

विज्ञापन


देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1892 हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो गई है। 568 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है वहीं 382 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। 185 मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर बना हुआ है।  ओमिक्रॉन के 1,892 मरीजों में से 766 मरीज़ रिकवर हो गए हैं। 
विज्ञापन

यहां पढ़ें राज्यवार मामले
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे अपना टेस्ट जरूर करवा लें।

देश में अब तक 41.27 लाख किशोरों को लगी कोरोना वैक्सीन
देश में तीन जनवरी से किशोरों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हुई। देर रात 11 बजे तक 41.27 लाख किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 53 लाख को पार कर चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें