फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से राहत: बीते 24 घंटे में मिले 10302 नए मरीज, 267 की मौत, 531 दिन बाद सबसे कम सक्रिय मामले

Sat, 20 Nov 2021 09:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 267 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अब लोगों को कोरोना से राहत मिलने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़े के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या 531 दिनों बाद सबसे कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 267 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 11,787  लोग स्वस्थ भी हुए।  स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,24,868 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में 11, 106 मामले सामने आए थे। वहीं सक्रिय मामले घटकर 1,26,620 हो गए थे। देश में कोरोना से रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.29 फीसदी दर्ज की गई जो कि पिछले साल मार्च के बाद से सबसे अधिक है।

विज्ञापन


देश में अब तक कुल 4,65,349 मौतें 
देश में अब तक कुल 4,65,349 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,40,707, कर्नाटक में 38,169, केरल में 37,051, तमिलनाडु में 36,349, दिल्ली में 25,095, उत्तर प्रदेश में 22,909 और पश्चिम बंगाल में 19,364 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन

 
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,754 नए मामले 
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,754 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई। वहीं सक्रिय मामले में 1,572 की कमी आने के बाद यह संख्या  61,348 रह गई है। वहीं राज्य में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 37,051 हो गई है। 

कोरोना वैक्सीन की कुल खुराकें 115 करोड़ के पार
भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की कुल 51,59,931 खुराकें दी हैं, जिससे  खुराकों की कुल संख्या 1,15,79,69,274 हो गई हैं। 

राज्यों को 129 करोड़ वैक्सीन की डोज मुफ्त में दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना टीकाकरण पर जानकारी देते हुए बताया कि राज्यों को अबतक 129 करोड़ वैक्सीन की डोज मुफ्त दी गई हैं। इनमें से 21.65 करोड़ कोरोना वैक्सीन अब भी राज्यों के पास बची हुई हैं।
विज्ञापन


कोरोना के मामले बढ़ने पर राजस्थान सरकार ने बुलाई बैठक
राजस्थान में तीन महीने से अधिक समय बाद कोरोना से मौत दर्ज होने के बाद राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में बढ़ते संक्रमण के मामले पर चर्चा हुई। अधिकारियों के मुताबिक गहलोत ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की संभावना तलाशने और इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का फैसला किया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें