फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: भारत में 24 घंटे में करीब 11 हजार नए केस, 392 मौतें, अकेले केरल से 6580 मामले

Sat, 06 Nov 2021 09:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 20 लाख 75 हजार कोरोना टीके लगाए गए हैं। इसी के साथ भारत में अब तक कुल 107 करोड़ 92 लाख 19 हजार 546 वैक्सीन डोज लग चुकी हैं। 
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट कराता हुआ व्यक्ति - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 929 मामले सामने आए हैं। देशभर में इस दौरान 392 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में महामारी शुरू होने के बाद से संक्रमण से मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा 4,60,265 पर पहुंच गया। एक सुकून देने वाली बात यह है कि देश में हर दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब भी नए संक्रमितों के आंकड़े से ज्यादा है। पिछले एक दिन में भी 12 हजार 509 लोग ठीक हुए हैं। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या अब डेढ़ लाख से नीचे पहुंच चुकी है। फिलहाल भार में 1 लाख 46 हजार 950 सक्रिय मरीज हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 20 लाख 75 हजार कोरोना टीके लगाए गए हैं। इसी के साथ भारत में अब तक कुल 107 करोड़ 92 लाख 19 हजार 546 वैक्सीन डोज लग चुकी हैं। 

केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6580 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 46 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में कुल मामले 50,01,835 पहुंच गए हैं और मृतक संख्या 33,048 हो गई है। सबसे ज्यादा 878 मामले तिरुवनंतपुरम जिले में मिले। इसके बाद एर्नाकुलम जिले में 791 और त्रिशूर जिले में 743 संक्रमितों की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें