युवा सबसे कम गंभीर
कोविन वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, देश में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के 15% बुजुर्ग अब तक एहतियाती खुराक हासिल कर चुके हैं लेकिन 18 से 59 वर्ष के बीच खासतौर पर 40 से कम आयु वर्ग वालों की संख्या अब तक एक फीसदी भी नहीं पहुंची है। इतना ही नहीं अब तक 50 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर तीसरी खुराक ले पाए हैं। जबकि इनमें से अधिकांश का दूसरी खुराक का टीकाकरण पिछले वर्ष मई से जून माह तक पूरा हो गया था।
स्मृति ईरानी संक्रमित
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पिछले तीन हफ्ते से देश में हर दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का अब गंभीर असर दिखने लगा है। बीते 18 दिन में 1.33 लाख लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं, 214 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 12,899 नए मामले मिले हैं, 15 की मौत हो गई।