फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड तोड़ 43183 नए मामले, मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस 30 अप्रैल तक रद्द

Thu, 01 Apr 2021 09:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से हालात बेकाबू
  • एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ 43,183 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इस दौरान 32,641 लोग डिस्चार्ज हुए और 249 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को 39,544 नए मामले सामने आए थे।  यह महामारी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 लाख 56 हजार 163 हो गई है। अब तक 24 लाख 33 हजार 368 स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीज 3,66,533 हैं। अब तक 54,898 मौतें हो चुकी हैं।  

28 मार्च को मिले थे 40 हजार से ज्यादा नए मामले
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 39,544 नए मामले सामने आए। इससे पहले 28 मार्च को राज्य में कोरोना के 40,414 नए मामले सामने आए थे, जो सर्वाधिक थे। 22 मार्च को संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख को पार कर गया था जबकि 27 मार्च को यह 28 लाख को पार कर गया। 
विज्ञापन


मुंबई में 8646 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,646 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5,031 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई में अब तक कोरोना के कुल 4,23,360 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि कुल 3,55,691 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई में कोरोना के 55,005 सक्रिय मामले हैं और कुल 11,704 लोगों की अब तक मौत हुई है।



दो से 30 अप्रैल तक बंद रहेगी तेजस एक्सप्रेस
मुंबई और गुजरात में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को  दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया है।

गुजरात में 2410 नए मामले

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,410 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,015 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक कोरोना के कुल 3,10,108 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि कुल 2,92,584 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार गुजरात में कोरोना के 12,996 सक्रिय मामले हैं और कुल 4,528 लोगों की अब तक मौत हुई है। इसके साथ ही 60,65,682 लोगों को अब तक यहां टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें