फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2nd Lockdown in Tamil Nadu: तमिलनाडु में आज दूसरे रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन, 31 जनवरी तक बढ़ाई गईं पाबंदियां

Sun, 16 Jan 2022 08:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 23,989 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। वर्तमान में राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,31,007 है।
विज्ञापन
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में संपू्र्ण लॉकडाउन का असर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर आज यानी दूसरे रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। इस पहले राज्य में नौ जनवरी रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। ये किसी राज्य में पहली बार तीसरी लहर के दौरान  लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के साथ ही इस साल का पहला लॉकडाउन रहेगा। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए तमिलनाडु सरकार ने पहले ही नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया था। कई पाबंदियों के साथ रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखने का आदेश दिया गया था जो अब बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया गया है।तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर आज यानी दूसरे रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। इस पहले राज्य में नौ जनवरी रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। ये किसी राज्य में पहली बार तीसरी लहर के दौरान  लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन के साथ ही इस साल का पहला लॉकडाउन रहेगा। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए तमिलनाडु सरकार ने पहले ही नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया था। कई पाबंदियों के साथ रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखने का आदेश दिया गया था जो अब बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया गया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने जारी किए गाइडलाइंस 
रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के तहत सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि खुले रहेंगे। इसके अलावा सभी दुकानें व सेवाएं स्थगित रहेंगी। पुलिस विभाग कई टीमों का गठन कर निगरानी करेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मास्क न लगाने पर जुर्माना देना होगा। रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन केवल होम डिलीवरी होगी। मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। वीकेंड लॉकडाउन के साथ ही नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, इस दौरान नाइट कर्फ्यू के नियम भी लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें