फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा डॉ जेपी यादव की एक सड़क दुर्घटना से मौत, गोपालगंज लेकर गए पार्थिव शरीर

Thu, 16 Apr 2020 01:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ambulance
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे कोरोना योद्धा डॉ जेपी यादव की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उस समय वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को गोपालगंज ले जाया गया। डॉ जेपी यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सुपौल में होगा। 

विज्ञापन


डॉ जेपी यादव के पार्थिव शरीर के साथ यूपी-बिहार की सीमा पर पहुंचते ही अधिकारियों ने फूलों की माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर मौजूद कुछ अधिकारियों ने उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी। जेपी यादव के एंबुलेंस के साथ दिल्ली के दर्जनों डॉक्टर भी शामिल थे जो बाद में अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। 

सदर एसडीपीओ के मुताबिक डॉ जेपी यादव सोमवार शाम को कोरोना मरीजों का इलाज कर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार खराब हो जाने की वजह से साइकिल से घर जाने लगे। रास्ते में एक अज्ञात कार सवार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डॉ जेपी यादव के सहकर्मी चिकित्सक डॉ देवेंद्र कुमार बताते हैं कि जेपी यादव दक्षिण एमसीडी में चिकित्सा पदाधिकारी थे। डॉ यादव साल 1995 से दिल्ली में सेवा दे रहे थे। उनकी मौत पर सभी अधिकारियों और डॉक्टरों ने शोक जताया। डॉ यादव कोरोना मरीजों का अच्छा इलाज कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें