फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: देश की 20 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की दोनों खुराक लगी, 62 फीसदी ले चुके पहली डोज

Thu, 16 Sep 2021 05:25 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 34 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। वहीं 32 जिलों में ये 5-10 फीसदी के बीच है। 
विज्ञापन
corona virus - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की 20 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं, जबकि 62 प्रतिशत को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। सरकार ने आज यह जानकारी दी। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब भी सबसे अधिक मामले केरल में सामने आ रहे हैं।  

विज्ञापन


देश में पिछले हफ्ते सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से 67.79 प्रतिशत केरल से थे, यह एक लाख से ज्यादा उपचाराधीन मरीजों वाला एक मात्र राज्य है। कुल मामलों में से 68 फीसदी अकेले केरल से ही सामने आ रहे हैं। यहां 1.99 लाख सक्रिय मामले हैं। जबकि पांच अन्य राज्यों मिजोरम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र में 10 से अधिक सक्रिय मामले है।

 


स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश के 34 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। वहीं 32 जिलों में ये दर 5-10 फीसदी के बीच है।  राजेश भूषण ने कहा कि पिछले 11 हफ्ते से संक्रमण दर तीन फीसदी से कम बनी हुई है। 64 जिलों में 5 संक्रमण दर फीसदी से ऊपर है। ऐसे जिले चिंता का विषय बने हुए हैं और यहां वैक्सीनेशन, सर्विलांस, लोगों के बर्ताव पर सख्त नजर रखनी होगी। 

राजेश भूषण ने बताया कि देश में 3631 पीएसए प्लांट शुरू किए जा रहे हैं। ये 4500 मीट्रिक टन मेडिकल आक्सीजन उपलब्ध करा पाएंगे। इसमें केंद्रीय संसाधनों से 1491 प्लांट और राज्यों और अन्य संसाधनों से 2140 प्लांट तैयार किए जा रहे हैं।

नियमों का किया जाए पालन
विज्ञापन

आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि इस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत ये है- पहला वैक्सीन की स्वीकार्यता हो और दूसरा कोविड-19 सम्मत बर्ताव का पालन किया जाए, तीसरा जिम्मेदारी के साथ यात्रा करें और चौथा त्योहारों को सावधानी से मनाएं। 
उन्होंने कहा कि त्योहार करीब हैं, ऐसे में सरकार टीके की स्वीकार्यता, कोविड-19 अनुकूल आचरण, जिम्मेदार तरीके से यात्रा और जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाने पर जोर दे रही है।

बूस्टर डोज की योजना नहींं
डॉ. भार्गव ने कहा कि बूस्टर डोज केंद्र की योजना में शामिल नहीं है। सभी को वैक्सीन की दोनों डोज मिल जाए, यही हमारी प्राथमिकता है। कई एजेंसियों ने अनुशंसा की है कि एंटीबॉडी लेवल को मापा नहीं जाना चाहिए। 

इसके साथ ही नीति आयोग के सदस्य डाक्टर वीके पॉल ने बताया कि मिजोरम चिंता का विषय है। आने वाले 2-3 महीनों में हमें किसी भी तरह के कोरोना के मामलों में वृद्धि के प्रति सावधानी बरतनी होगी। हम सभी से आने वाली तिमाही में सावधान रहने का अनुरोध करते हैं। 

इन राज्यों में फैला डेंगू 
वहीं, डेंगू फैलने के सवाल पर स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि जहां भी पानी जमा होता है, वहां एडीज मच्छर पनपते हैं और इससे ही डेंगू फैलता है। हर साल इससे बचाव का कार्यक्रम चलाया जाता है। हमें दिल्ली, हरियाणा, प. बंगाल, यूपी, गुजरात और असम में डेंगू फैलने की सूचना मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें