दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में उपलब्ध हो सकती है। यह वैक्सीन 12 साल से ज्यादा के बच्चों को भी दी जा सकती है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अक्तूबर माह की शुरुआत में वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण को लेकर गठित राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समिति की ओर से सिफारिशें तैयार की जा रही हैं। इन सिफारिशों के आधार पर ही आगे तय होगा कि बच्चों के टीकाकरण को किस तरह से शुरू किया जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि देश में अब वैक्सीन की किल्लत नहीं है। बीते तीन से चार सप्ताह से राज्यों को समय पर वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। यही वजह है कि देश में टीकाकरण तेजी से 60 करोड़ पार हो चुका है।