विधानसभा चुनाव की घोषणा के बीच कोरोना महामारी को लेकर इन राज्यों में वर्तमान हालात सामान्य नहीं हैं। कोरोना उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं, गोवा में संक्रमण दर 14 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई है। हालांकि, इसका कारण यहां 10 लाख की आबादी पर सबसे ज्यादा लोगों की जांच बताई जा रही है। गोवा में दैनिक संक्रमण मामले और मौतें बाकी अन्य चुनावी राज्याें यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर की तुलना में सबसे अधिक हैं।
यूपी, पंजाब में एक-तिहाई आबादी का टीकाकरण
यूपी और पंजाब में एक-तिहाई आबादी कोरोना टीके की दोनों खुराकें लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। पूरे देश में 67 फीसदी आबादी टीकाकरण पूरा कर चुकी है। रोजाना औसतन 78 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है।
कहां कितने मतदाताओं का टीकाकरण
आंकड़े सात जनवरी 2022 तक के हैं। पांच राज्यों के 15 करोड़ से अधिक लोगों को पहल व 9 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुकीं टीके की दोनों खुराकें।
तकनीक का सहारा...
निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक रैलियों, रोड शो, साइकल रैलियों और भीड़ जुटाने वाले अन्य चुनाव कार्यक्रमों पर कोरोना महामारी के चलते रोक लगा दी है। ऐसे में मतदाताओं तक जल्दी पहुंच के लिए दलों को सोशल मीडिया, मैसेंजर एप और अन्य तकनीकों का सहारा लेना पड़ेगा।