फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीके पॉल बोले: हमारा ध्यान सभी वयस्कों के टीकाकरण पर, बच्चों की वैक्सीन को लेकर न घबराएं

Tue, 14 Sep 2021 04:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने मंगलवार को कोरोना टीकाकरण, तीसरी लहर, कोवॉक्सिन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंजूरी समेत तमाम विषयों पर मीडिया से चर्चा की। 
 
विज्ञापन
नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डॉ. वीके पॉल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पाल ने कहा कि अभी सरकार का लक्ष्य देश के सभी वयस्कों के टीकाकरण पर है। बच्चों की वैक्सीन का अलग मामला है। इसे लेकर अभी विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने भी कोई सिफारिश नहीं की है। बच्चों की वैक्सीन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। स्वदेशी वैक्सीन 'कोवॉक्सिन' को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी को लेकर डॉ. पाल ने कहा कि इस महीने के अंत तक निर्णय हो सकता है। 

विज्ञापन


जॉयकोव डी पर कही यह बात
डॉ. पॉल ने यह बात जॉयडस कैडिला की कोविड-19 वैक्सीन जॉयकोव-डी को लेकर पूछे गए सवाल के बारे में कही। जॉयकोव-डी को 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को भी लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसकी कीमत को लेकर चर्चा जारी है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। हम इस टीके को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करना चाहते हैं। 

नीति आयोग के सदस्य डॉ. पॉल ने कहा कि इस समय हमारा ध्यान सभी वयस्कों को टीका लगाने पर होना चाहिए। दुनिया भर में, बच्चों के लिए टीकाकरण पर ज्यादा जोर नहीं है। डब्ल्यूएचओ आज भी बच्चों के लिए कोरोना के सामान्य टीकाकरण की सिफारिश नहीं करता है। घबराने की जरूरत नहीं है। हम घटनाक्रम के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


कोवॉक्सिन को मंजूरी पर यह कहा
कोवॉक्सिन को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के बारे में डॉ. पॉल ने कहा कि अभी डेटा साझाकरण, डेटा मूल्यांकन चल रहा है। मामला निर्णय के करीब है। हमें विश्वास है कि इस महीने के अंत से पहले सकारात्मक निर्णय आ सकता है। हमें डब्ल्यूएचओ को निर्णय लेने के लिए समय देना चाहिए। जो लोग कोवॉक्सिन लगवा रहे हैं, उन्हें यात्रा की कुछ अनिवार्यताएं हैं। इसलिए डब्ल्यूएचओ की इस वैक्सीन को मंजूरी जरूरी है। 

75 करोड़ खुराक लगना गर्व की बात
डॉ. पॉल ने कहा कि हम सभी भारतीयों और हमारे देश के लिए गर्व की बात है कि  कोविड-19 वैक्सीन की 75 करोड़ डोज़ लगाई जा चुकी हैं। अब तक मोटे तौर हम दो वैक्सीन पर निर्भर थे, आगे बढ़ते हुए हम न सिर्फ इन वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाएंगे बल्कि दूसरी वैक्सीन भी उपलब्ध होंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें