फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के पास कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं, पीएम राष्ट्र को संबोधित करें: कांग्रेस

Sat, 14 Mar 2020 07:08 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस ने शनिवार को सरकार पर कोरोना वायरस से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरी स्थिति से अवगत कराने के लिए राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए।

विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों के संदर्भ में राष्ट्र को संबोधित करना चाहिए।'

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के कोरोना वायरस से जुड़े एक कथित बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने कहा, ' मैं आस्था के ऊपर कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहूँगा, सबकी अपनी-अपनी आस्था होती है। लेकिन सरकार की तैयारी हमें नजर नहीं आ रही है।'
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कथित तौर पर कहा था कि हमारे देश में बहुत सारे देवी देवता हैं इसलिए कोरोना वायरस कोई नुकसान नही पहुंचा पाएगा। उन्होंने कहा, 'जब सरकार की तैयारी होगी तो सब देवी-देवता भी मदद करेंगे और भगवान भी हमें मदद करेंगे, लेकिन अगर सरकार की तैयारी ही नहीं है तो फिर कोई मदद को नहीं आएगा। दुख इस बात का है कि सरकार की तैयारी कहीं पर भी नजर नहीं आ रही है।'

वहीं, केंद्र सरकार ने कोरोना के कारण पद्म पुरस्कार समारोह को टाल दिया है। बीसीसीआई द्वारा ईरानी कप समेत सभी घरेलू मुकाबले निलंबित करने का फैसला लिया है। दूसरी ओर, देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार को 84 पहुंच गई और दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

नागपुर में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है उसकी सभी पीठों में 16 मार्च के बाद से अगले एक सप्ताह तक सिर्फ जरूरी मामलों की सुनवाई ही होगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों के परिजनों को चार लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें