फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉप- 26 सम्मेलन : जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एकसाथ आए भारत और जापान

Wed, 08 Sep 2021 03:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • दोनों देशों के पर्यावरण मंत्रियों के बीच आपदा प्रबंधन को लेकर पहली हुई वर्चुअल बैठक
  • प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग, कम कार्बन उत्सर्जन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए मजबूत संभावनाओं का पता लगाने पर बनी सहमति 
विज्ञापन
जापान-भारत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर होने वाले दुनिया के देशों के सम्मेलन कॉप- 26, जलवायु परिवर्तन और समुद्री कचरे के प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए मंगलवार को भारत और जापान के पर्यावरण मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई।

विज्ञापन


दोनों देशों के पर्यावरण मंत्रियों के बीच आपदा प्रबंधन को लेकर पहली हुई बैठक
इसमें भारतीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव और जापान के पर्यावरण मंत्री कोईजूमी शिंजिरो ने भारत की पर्यावरण प्राथमिकताओं और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को जापान के साथ साझा किया।

दोनों देशों ने आपदा प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय नीतियों पर चर्चा करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग, कम कार्बन उत्सर्जन, और हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए मजबूत संभावनाओं का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की है। जापान के पर्यावरण मंत्री शिंजिरो ने बताया, दोनों देश साथ मिलकर आपदा प्रतिरोधी ढांचे के गठवंधन पर भी सहमत होकर द्विपक्षीय संबंधो को आगे बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें