फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: सहकारिता मंत्री शाह राष्ट्रीय संगोष्ठी में होंगे शामिल, एनसीईएल का लोगो और वेबसाइट करेंगे जारी

Mon, 23 Oct 2023 06:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बयान में मंत्रालय ने कहा कि संगोष्ठी में निर्यात बाजारों को जोड़ने के लिए सहकारी समितियों को एक साथ लाने, भारतीय कृषि-निर्यात की क्षमता तथा सहकारी समितियों के लिए अवसरों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में नव स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव फॉर एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) का लोगो, वेबसाइट और ब्रोशर जारी करेंगे। शाह यहां पूसा परिसर में आयोजित संगोष्ठी में एनसीईएल सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को सहकारिता मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी किया। बयान में मंत्रालय ने कहा कि संगोष्ठी में निर्यात बाजारों को जोड़ने के लिए सहकारी समितियों को एक साथ लाने, भारतीय कृषि-निर्यात की क्षमता तथा सहकारी समितियों के लिए अवसरों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मंत्रालय ने आगे कहा कि इसमें बड़ी संख्या में सहकारी समितियों को शामिल करके कृषि और संबद्ध गतिविधियों के साथ-साथ हथकरघा तथा हस्तशिल्प वस्तुओं को भी शामिल किया गया है, जिसका मकसद 2025 तक अपने राजस्व को करीब 2,160 करोड़ रुपये के मौजूदा स्तर से दोगुना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें