फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर पर किसान नेताओं को मारने की साजिश का दावा, पुलिस के हवाले किया गया संदिग्ध 

Sat, 23 Jan 2021 01:16 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Singhu Border - फोटो : ANI
विज्ञापन
किसान संगठनों ने सरकारी एजेंसियों पर आंदोलन कमजोर करने का आरोप लगाया है। सिंघु बॉर्डर पर जमे किसानों ने आज एक शख्स को मीडिया के सामने पेश किया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि ये शख्स चार किसान नेताओं को मारने की साजिश के तहत यहां आया था। 
विज्ञापन


पकड़े गए शख्स की जुबानी
मीडिया के सामने पेश ये शख्स ने कहा- हमें इस काम के लिए हथियार मिले थे। जैसे ही किसान 26 तारीख को आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, और अगर ये नहीं रूकते तो इन पर गोली चलाने का ऑर्डर था। हमारी 10 लोगों की दूसरी टीम पीछे से गोली चलाती जिससे दिल्ली पुलिस को ये लगता कि किसानों ने ये किया है। 



26 तारीख को जो रैली होगी उसमें आधे लोग घर के होंगे जो पुलिस की वर्दी में होंगे इन्हें तितर बितर करने के लिए। 24 तारीख को स्टेज पर जो चार लोग होंगे उन्हें मारना है, फोटो दे दी गई है।  
विज्ञापन


जो हमें सिखाता है उसका नाम प्रदीप सिंह है। राई थाने का एसएचओ है वो। वो जब भी हमसे मिलने आता था मुंह पर कवर लगाकर आता था। हमने उसका बैच देखा था। जिन्हें मारना था उनका नाम नहीं पता है, उनके फोटो हैं। 

किसान नेताओं ने कहा कि उनके आंदोलन और 26 जनवरी होने वाली ट्रैक्टर रैली को लगातार कमजोर करने की कोशिश हो रही है।  किसान नेताओं ने इस शख्स को मीडिया में पेश करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें