फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चलाएगी व्यापक सदस्यता अभियान, 12 सितंबर को बैठक करेंगी सोनिया

Fri, 06 Sep 2019 09:44 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी(फाइल फोटो)
विज्ञापन
कांग्रेस ने तीन राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है और इस संदर्भ में 12 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक होगी। पार्टी महासचिवों-प्रभारियों की बैठक के बाद राजस्थान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती सभी प्रदेशों में मनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को सभी राज्यों में पदयात्राओं का आयोजन होगा और एक सप्ताह तक कई कार्यक्रम आयोजित किेए जाएंगे। पांडेय ने कहा 12 सितंबर को कांग्रेस ने सदस्यता अभियान को लेकर अहम बैठक बुलाई है जिसे सोनिया गांधी संबोधित करेंगी।

सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद उनकी अगुवाई में यह पहली बैठक होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, महासचिव सभी शामिल होंगे। पांडेय के मुताबिक महासचिवों-प्रभारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बूथ, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम फिर शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें