फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस : नवरत्न कंटेनर कॉर्पोरेशन की हिस्सेदारी निजी हाथों में देने के लिए केंद्र सरकार कर रही बदलाव

Tue, 14 Sep 2021 01:08 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह हमेशा से मुनाफा देने वाली नवरत्न कंपनी है जिसे सरकार नियम व शर्तों में बदलाव कर अपने खास लोगों को फायदा पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ - फोटो : Congress Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विमुद्रीकरण योजना के तहत रेल मंत्रालय के कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में सरकार की हिस्सेदारी निजी हाथों में सौंपे जाने की तैयारी पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि यह हमेशा से मुनाफा देने वाली नवरत्न कंपनी है जिसे सरकार नियम व शर्तों में बदलाव कर अपने खास लोगों को फायदा पहुंचाना चाहती है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि कॉर्पोरेशन की शुरुआत 1989 में हुई थी और इसके पास देशभर में 60 इनलैंड कंटेनर डिपो हैं।

विज्ञापन


किसानों की जमीन वापस करे सरकार: कांग्रेस
ये कॉर्पोरेशन 503 करोड़ के फायदे में है और हर साल फायदे का डिविडेंड भी घोषित करता है। अभी हाल ही में उसने 304 करोड़ का डिविडेंड दिया है। उनका कहना है कि कॉर्पोरेशन में पहले से ही कई वित्तीय संस्थानों और निजी लोगों की हिस्सेदारी है लेकिन 54.8 प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्र सरकार की है। 2021 में शेयर बाजार में इसकी कीमत 40 हजार करोड़ है।

सरकार हर साल होने वाले लाभ के बावजूद अपने 54.8 प्रतिशत हिस्से से 30.8 प्रतिशत हिस्सा निजी हाथों में सौंपना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने खास लोगों का एकाधिकार बढ़ाने के लिए रणनीतिक नियंत्रण वाले अपने हिस्से को निजी हाथों में देना चाहती है। इसके लिए लीज के पुराने नियम व शर्तों को भी बदला जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले पांच साल के लिए डिपो लीज पर दिया जाता था जबकि इसे बढ़ाकर 35 साल किया जा रहा है। लीज पर लेने वाले को पहले छह प्रतिशत लीज रेंट देना होता था, जिसे सरकार 2-3 प्रतिशत करना चाहती है। सरकार जानबूझकर मुनाफे वाली इस कॉर्पोरेशन को नुकसान में लाना चाहती है ताकि इसका लाभ निजी लोगों को मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें