फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Election 2022: कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की, पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह थौबल से चुनाव लड़ेंगे

Sat, 22 Jan 2022 07:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

राज्य की 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 27 फरवरी को होगी। दूसरे फेज की वोटिंग तीन मार्च को होगी।
विज्ञापन
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने आगामी मणिपुर चुनाव 2022 के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह थौबल से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन


राज्य की 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 27 फरवरी को होगी। इसके लिए एक फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख आठ फरवरी रखी गई है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी नौ फरवरी तक होगी और नाम वापसी के लिए 11 फरवरी तक मौका दिया जाएगा। 

वहीं, दूसरे फेज की वोटिंग तीन मार्च को होगी। इसके लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी होगी और 11 फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन की जांच होगी, जबकि 16 फरवरी तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका दिया गया है। पिछली बार मणिपुर में चार मार्च और आठ मार्च को चुनाव हुए थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें