फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim Assembly Polls: कांग्रेस ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की घोषणा की, यहां देखें सूची

Sat, 23 Mar 2024 11:18 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार रात जारी सूची में 18 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार रात जारी सूची में 18 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोपाल छेत्री चुजाचेन से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी ने गंगटोक (बीएल) सीट से स्नुमित तारगाइन, अपर बुर्टुक से ऐता तमांग, यांगथांग से मंगल सुब्बा, श्यारी (बीएल) से कर्मा ताशी भूटिया और तुमेन लेंगी (बीएल) सीट से सैंडुप लेप्चा को मैदान में उतारा है। इससे पहले सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए  19 अप्रैल को होगा मतदान
सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीट और लोकसभा की एक सीट है। राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ 19 अप्रैल को होगा। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है, नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 30 मार्च है। 32 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 2 जून को और एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 4 जून को होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें