फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: राहुल गांधी बोले- हमारे घोषणापत्र में जो कुछ भी होता है वह गारंटी है, वादा नहीं, फुटबॉल के दिखाया अलग अंदाज

Sat, 30 Oct 2021 03:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

राहुल गांधी कहा कि भारत में आज ईंधन पर सबसे ज्यादा टैक्स लिया जा रहा है। इससे सिर्फ चार से पांच उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भी अपनी तैयार शुरू कर दी है। इसी के तहत शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा के वेलसाओ में मछुआरा समुदाय के लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि हम गोवा को एक प्रदूषित जगह नहीं बनने देंगे। हम इस प्रदेश को कोल हब नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि हम हर किसी के लिए पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हम गारंटी देते हैं, वादा नहीं 
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो कुछ भी होता है, वह गारंटी है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ वादे नहीं करते, उन्हें पूरा भी करते हैं। कहा कि, हमने छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ा और किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया। हमनें ऐसा किया भी है। आप पंजाब और कर्नाटक जाकर भी इसकी पुष्टि कर सकत हैं। उन्होंने कहा कि हम घोषणा पत्र में गारंटी देते हैं। 

आपके टैक्स से उद्योगपतियों को हो रहा फायदा 
राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को महंगाई पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं। इसके बावजूद यूपीए सरकार ने तेल की कीमतें कम रखीं। आज ईंधन की कीमतें बहुत कम हैं, फिर भी आप लोग इतना ज्यादा भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ध्यान भारत आज ऐसा देश है, जहां पर दुनिया में सबसे अधिक ईंधन पर टैक्स लिया जा रहा है। आपके टैक्स के पैसे से सीधे तौर पर सिर्फ चार से पांच उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है। 
विज्ञापन


ये अहत बातें भी कहीं
  • दक्षिण गोवा में मछुआरा समुदाय को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाती है और लोगों को विभाजित करती है, जबकि कांग्रेस प्यार और मुहब्बत फैलाती है। हम लोगों को जोड़ने और उन्हें आगे ले जाने में विश्वास करते हैं। 
  • उन्होंने कहा कि गोवा को कोयला हब बनाया जा रहा है, ये किसके लिए किया जा रहा है। क्या इससे गोवा के लोगों का फायदा होगा? एयरपोर्ट भी अडानी, पोर्ट भी अडानी, कोयला हब भी अडानी। आपके लिए क्या हो रहा है।
  • उन्होंने कहा कि चीन हमारे देश में घुसपैठ कर रहा है, लगभग दिल्ली जितने क्षेत्र पर उन्होंने कब्जा किया है। वे आज भारतीय क्षेत्र में बैठे हैं। परन्तु प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसी ने कोई भी क्षेत्र नहीं लिया।
 

राहुल ने बाइक की सवारी की, फुटबॉल भी खेली
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोवा की 'पायलट' टैक्सी में सवार होकर बम्बोलिम से पणजी के आजाद मैदान तक पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस नेता ने शनिवार को एक गांव में सड़क के किनारे भोजनालय में दोपहर का खाना भी किया। इतना ही नहीं राहुल ने तलेगाओ में एसपीएम स्टेडियम में कांग्रेस वर्कर्स कन्वेंशन के दौरान फुटबॉल में भी करतब दिखाए। उन्होंने फुटबॉल को किक कर भीड़ की ओर पहुंचाया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें