फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारी: सोनिया गांधी ने पंजाब के कांग्रेस सांसदों के साथ की बैठक, चुनावों पर हुई चर्चा

Thu, 23 Dec 2021 11:59 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

सूत्रों ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत नायर, जो पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं बैठक में शामिल नहीं हुईं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पंजाब के पार्टी सांसदों के साथ चुनावी राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। हालांकि बैठक में क्या हुआ, इसका अभी ज्यादा कुछ पता नहीं लग पाया है, लेकिन यह यह बैठक लुधियाना जिला अदालत परिसर में एक विस्फोट वाले दिन ही हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


यह बैठक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और कपूरथला में कथित रूप से बेअदबी की कोशिशों और उसके बाद दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटनाओं के मद्देनजर भी हुई है। सूत्रों ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत नायर, जो पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं, बैठक में शामिल नहीं हुईं।

सूत्रों से पता चला कि सोनिया गांधी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर सांसदों से राय मांगी थी। बैठक कांग्रेस अध्यक्ष के 10 जनपथ आवास पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें