फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का आरोप: किसानों की बात अनसुनी करने को किलाबंदी कर रही सरकार

Wed, 03 Feb 2021 03:44 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश के आम बजट और किसान आंदोलन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ये बजट एक फीसदी आबादी के लिए ही बनाया है। सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को आम आदमी के हाथ में पैसे देना चाहिए।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैंने उम्मीद की थी सरकार 99 फीसदी आबादी के लिए बजट पेश करेगी लेकिन ये बजट सिर्फ एक फीसदी आबादी के लिए बना है। सरकार पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने छोटे,मध्यम उद्योग के लोगों, श्रमिकों, किसानों और बलों से पैसे छीन लिए और इसे पांच से दस फीसदी लोगों के जेब में डाल दिया।




राहुल गांधी ने कहा कि हमें अर्थव्यवस्था को दोबारा शुरू करने की जरूरत है और ये सिर्फ खपत से ही पूरा होगा। से सिर्फे सप्लाई से ही पूरा होगा।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि सरकार को जल्द समाधान निकालने की जरूरत है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है और सरकार उन पर अत्याचार कर रही है। किसानों की बस इतनी मांग है कि इन काले कानूनों को वापस लिया जाए।

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली किसानों से घिरा हुआ है। दिल्ली को किले में क्यों बंद किया जा रहा है। हम उन्हें क्या मार रहे हैं या डरा रहे हैं? सरकार उनसे बात क्यों नहीं कर रही है और समाधान क्यों नहीं निकाल रही है? ये समस्या देश के लिए ठीक नहीं है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना के ट्वीट पर कहा कि ये देश का आंतरिक मामला है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें