फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'वह महज प्यार था', महिला को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाले वायरल वीडियो पर आई कांग्रेस सांसद की सफाई

Sat, 04 May 2024 03:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निजामाबाद

सार

कथित वायरल वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला ने कहा कि उनके पास न तो घर है और न ही पेंशन मिलती है। जीवन रेड्डी से मदद मांगी थी, जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया था। 
 
विज्ञापन
थित तौर पर रेड्डी एक महिला बुजुर्ग को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे कांग्रेस सांसद जीवन रेड्डी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद जीवन रेड्डी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कथित तौर पर रेड्डी एक महिला बुजुर्ग को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, निजामाबाद से कांग्रेस के सांसद उम्मीदवार रेड्डी ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि महिला को प्यार से सहलाया था। वहीं, बुजुर्ग महिला ने बदनाम करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

 

बुजुर्ग महिला ने कहा मुझे बदनाम किया जा रहा
कथित वायरल वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला ने कहा, 'मेरे पास न तो घर है और न ही मुझे पेंशन मिलती है। मैंने उनसे (जीवन रेड्डी) से कहा कि कृपया मुझ पर दया दिखाएं। फिर उन्होंने मुझे यह कहकर आश्वासन दिया कि दोरासानी (रानी) आपको मिल जाएगी।' 

विज्ञापन


किसान महिला ने कहा, 'अब यह दिखाया जा रहा है कि मुझे थप्पड़ मारा गया था। क्या इससे मेरी बदनामी नहीं हो रही है?' बता दें, तेलंगाना में 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। 
विज्ञापन


वीडियो को लेकर सफाई दी
कांग्रेस सांसद जीवन रेड्डी ने कथित तौर पर थप्पड़ मारने के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ प्यार था। उन्होंने पत्रकार के गाल को प्यार से सहलाते हुए कहा कि वो थप्पड़ नहीं था, सिर्फ व्यार था। 

   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें