फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता देंगे युवाओं को बेहतर करियर के टिप्स, जानिए कैसे 

Sat, 29 Dec 2018 04:24 PM IST
अमित मंडल जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi
विज्ञापन

रैलियों में नारेबाजी करना, पार्टी का झंडा थामना, विरोध प्रदर्शन में पुलिस की लाठियां खाना या पानी की बौछारे झेलने वाले युवाओं के लिए पार्टी अब एक नई मुहिम शुरू करने जा रही है। कांग्रेसी नेताओं में जो भी जिस विषय का एक्सपर्ट है, वह पार्टी की छात्र शाखा यानी एनएसयूआई से जुड़ने वाले छात्रों को बेहतर करियर के टिप्स देगा। इतना ही नहीं, समय-समय पर राहुल गांधी और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात भी कराई जाएगी। एनएसयूआई का सक्रिय सदस्य बनने के लिए पहले सौ रुपये फीस देनी पड़ती थी, वह खत्म कर दी गई है। पार्टी ने 'बेहतर भारत' मुहिम के तहत 9999648320 नंबर जारी कर दिया है। अगर कोई छात्र इस पर मिस कॉल देता है तो छात्र इकाई उससे खुद संपर्क करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो दिन पहले दिल्ली में 'बेहतर भारत' मुहिम की औपचारिक शुरुआत की है। एनएसयूआई पदाधिकारियों के साथ काफी देर तक बातचीत कर राहुल गांधी ने कुछ टिप्स दिए तो वहीं उन्होंने छात्रों के सुझाव भी लिए। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया प्रभारी साइमन फारुखी का कहना है कि छात्रों को उनके करियर से संबंधित टिप्स दिए जाएंगे। अगर कोई छात्र लॉ के क्षेत्र में आगे जाना चाहता है तो कांग्रेस पार्टी से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता उनके साथ मुलाकात करेंगे। यदि कोई प्रबंधन, बिजनेस या दूसरे किसी व्यवसाय के बारे में जानना चाहता है तो पार्टी में उस विषय के एक्सपर्ट उनकी मदद करेंगे।

'बेहतर भारत' के लिए छात्रों की बात 2019 के घोषणा पत्र में शामिल करेंगे... 

राहुल गांधी ने एनएसयूआई के साथ बातचीत में कहा, उनके पास जो भी अच्छे आइडिया हैं, वे उनके बारे में बताएं। देशभर के सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों से इस तरह के आइडिया एकत्रित किए जाएंगे। बेहतरीन आइडिया को कांग्रेस पार्टी 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इस मुहिम के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के नेता विभिन्न शहरों में जाकर छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही हर कालेज में एनएसयूआई एक-एक एम्बेसडर नियुक्त करेगी। एम्बेसडर उस छात्र को बनाया जाएगा, जो कालेज की विभिन्न सार्थक गतिविधियों में खुद को आगे रखता हो। उसके पास छात्रों की समस्याओं के हल के लिए अच्छे आइडिया हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें