फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को एक अंधी हिंसा की आग में धकेल रखा है: सुरजेवाला  

Thu, 22 Nov 2018 07:42 PM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Randeep Surjewala
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। वीरवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को एक अंधी हिंसा की आग में धकेल रखा है। पहले पीडीपी-बीजेपी का अनैतिक और बेमेल गठबंधन किया गया, जो बाद में चल नहीं सका। इस सरकार में भाजपा के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं। बाद में भाजपा ने ही अवसरवादिता के चलते पीडीपी-बीजेपी सरकार को गिरा दिया। अब उसी भाजपा ने राज्यपाल के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से अपना राज कायम कर लिया।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस पार्टी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों की मांग है कि जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव करवाएं जाएं, ताकि प्रजातंत्र की बहाली हो सके। राज्यपाल शासन एक प्रकार से मोदी का शासन है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, वे भाजपा प्रतिनिधि के तौर पर बात कर रहे हैं। कांग्रेसी प्रवक्ता के मुताबिक, जब भाजपा के साथ मिलकर पीडीपी ने सरकार बनाई, तब वो पवित्र हो गई थी।

क्या सत्यपाल मलिक ये मानते हैं मोदी को जो भी छूएगा वो पवित्र हो जाएगा। संविधान की रक्षा करने की जबावदेही और जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल की है। वे राजनीतिक बयानबाजी करने की बजाए ये बताएं कि चुनाव किस तिथि तक करवाएंगे। सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में कभी कोई लैटर ऑफ सपोर्ट किसी अन्य दल को नहीं दिया था। वहां पर राज्यपाल के माध्यम से भाजपा का शासन न रहे, इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने 23 तारीख को अपने नेताओं की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें