फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018: बागियों को मनाने में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

Thu, 22 Nov 2018 07:35 PM IST
भाषा
विज्ञापन
congress
विज्ञापन

तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में छिड़ी बगावत खत्म नहीं हो रही है। इसे थामने के लिए अहमद पटेल और जयराम रमेश समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कमान संभाली है। पार्टी की जीत के लिए ये सभी बड़े नेता बागी कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी, एआईसीसी सचिव मधु याशकी गौड़ और पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ पटेल ने बुधवार की रात विकासपति यादव से मुलाकात की। यादव को सेरिलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मुकाबले के लिए टिकट नहीं मिला है । सत्तारूढ़ टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस, टीडीपी, भाकपा और तेलंगाना जन समिति के महागठबंधन के तहत सेरिलिंगमपल्ली सीट टीडीपी को दी गयी है ।

जयपाल रेड्डी ने कहा कि सेरिलिंगमपल्ली सीट मित्र पार्टी को दी गई है और यादव का कांग्रेस में भविष्य उज्ज्वल है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने वाले यादव ने संवाददाताओं से कहा कि पटेल और अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात की और वह उनके अनुरोध को मान गए। गुरूवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें