फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: विधानसभा चुनाव से पहले राहुल-प्रियंका का बस यात्रा, तीन दिन में 18 निर्वाचन क्षेत्र का करेंगे दौरा

Wed, 18 Oct 2023 10:56 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

राहुल गांधी 19 अक्टूबर को सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और पेद्दापल्ली और करीमनगर के सार्वजनिक बैठकों में शामिल होंगे। 20 अक्टूबर को राहुल जगतियाल में किसानों की एक बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को बस यात्रा के साथ पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे। दोनों कांग्रेसी नेता विशेष विमान से दोपहर के साढ़े तीन बजे बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेगें। वहां से दोनो हेलीकॉप्टर से रमन्ना मंदिर जाएंगे। दर्शन के बाद राहुल और प्रियंका बस यात्रा लॉन्च करेंगे। बाद में वे एक रैली में भी शामिल होंगे और महिलाओं से भी मिलेगें। 
विज्ञापन


भुपलपल्ली में रुकेगें राहुल गांधी
पार्टी के सूत्र ने बताया कि प्रियंका गांधी रैली के बाद नई दिल्ली वापस लौट जाएंगी, लेकिन राहुल राज्य में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कांग्रेस विधायक दानसारी अनसूया ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी आज रात भुपलपल्ली में रुकेंगे।



उन्होंने आगे कहा, 'वे करीब साढ़े चार बजे रमन्ना मंदिर पहुंचेगें और पांच बजे रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद भुपलपल्ली तक (30 किमी) बस यात्रा का आयोजन किया गया है।' कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 18 अक्तूबर से शुरू होने वाले तीन दिनों के इस दौरे में 18 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। 
विज्ञापन


राहुल गांधी 19 अक्टूबर को सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और पेद्दापल्ली और करीमनगर के सार्वजनिक बैठकों में शामिल होंगे। 20 अक्टूबर को राहुल जगतियाल में किसानों की एक बैठक में हिस्सा लेंगे और आर्मूर और निजामाबाद सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी निजाम चीनी फैक्टरी भी जा सकते हैं, जहां वे मजदूरों से मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें