संसद का बजट सत्र खत्म होने के दो दिन बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राहुल इसी महीने विदेश जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने विदेश दौरे पर जा सकते हैं।
पुनर्जन्म पर यकीन नहीं तो श्रीराम पर भरोसा कैसे?
इससे पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एक भाजपा नेता से पूछा कि आप पुनर्जन्म पर विश्वास करते हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं। इस पर उनसे पूछा कि अगर आप पुनर्जन्म पर यकीन नहीं है तो श्रीराम पर भरोसा कैसे? इसके बाद भाजपा नेता चौंक गए और कहा कि बाहर जाकर किसी से नहीं कहिएगा।
यह भी बोले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि संविधान हिंदुस्तान का हथियार है लेकिन संस्थाओं के बिना संविधान का कोई मतलब नहीं है। राहुल ने बड़ी साफगोई से स्वीकार किया कि देश ने उन्हें जितना प्यार दिया है उतना ही पीटा भी है। देश मुझे सिखाना चाहता है देश मुझे कह रहा है कि तुम सीखो, समझो। ये बात दिल्ली के जवाहर भवन में पुस्तक विमोचन पर कही।